संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे के तकनीकी कारणों के चलते मंगलवार को उत्कल, समता, हीराकुंड, झेलम, पठानकोट, सूबेदारगंज समर स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेन तीन से चार घंटे तक देरी से आईं।
पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस बुधवार को तड़के 3:33 बजे के स्थान पर 4:24 घंटे की देरी सेटा विलंब होकर सुबह 7:57 बजे आई। डाउन रूट की अन्य ट्रेनों में हीराकुंड एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 5:59 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब होकर सुबह साढ़े सात बजे आई। समता एक्सप्रेस भी सुबह 9:44 बजे के स्थान पर 3:42 घंटा विलंब होकर दोपहर 1:26 बजे आई। सूबेदारगंज समर स्पेशल एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 10:38 बजे के स्थान पर 6:25 घंटे विलंब होकर शाम 4:57 बजे आई। वहीं झेलम एक्सप्रेस बुधवार को पांच घंटा विलंब होकर शाम को 5:36 बजे आई। वहीं शाम को कुशीनगर एक्सप्रेस शाम को 2:33 घंटा विलंब होकर रात में 8:34 बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस 8:20 घंटा विलंब होकर देर रात्रि में तीन बजे के बाद आने की संभावना जताई।