फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे-44 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर ओवर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह दो ट्रक टकरा गए। इसमें कंटेनर ट्रक के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

महेश चंद्र निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज अंतर्गत ग्राम जठवारा निवासी हरीलाल (52) दिल्ली से डाक पार्सल लेकर चेन्नई जा रहा था। वह कंटेनर अकेला चलाता है। सोमवार की सुबह पांच बजे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को हाईवे की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर दो ट्रकों की आपस में भिड़त हुई। इसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें