फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने सोमवार सुबह सवारियों से भरी टेंपो को ग्राम बिरारी के पास टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गई और उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घायल सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम भावनी जा रहे थे। मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी अजय (17), लक्ष्मी (35), रामदेवी (32), वैशाली (6), रामवग्स (35), भगवती (45) तथा थाना बार क्षेत्र के ग्राम टीकरा निवासी रवि (29), राधे (12), विवेक (8), ब्रजेश (23), बलगम (47), कृपादेवी (40), अंजली (15) और रामा (28) सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टेंपो से रवाना हुए थे।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बिरारी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

परिजन पार्वती ने बताया कि सभी लोग बहन के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें