फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया ट्रक... चालक समेत दो की मौत; एक युवक घायल

Sat, 02 Aug 2025 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

यूपी के ललितपुर में हाईवे पर पेट्रोल पंप की दीवार से एक ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ललितपुर में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ललितपुर कोतवाली तालबेहट इलाके के बम्होरीसर गांव के पास नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेकाबू होकर एक पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गया, टक्कर में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजकुमार और रमेश पाल के रूप में हुई है, जबकि रवि घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ललितपुर की ओर से झांसी की ओर जारहा था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक बहुत तेज गति में था और अचानक बेकाबू हो गया था। ट्रक पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और दीवार का एक हिस्सा ढह गया था। 
 

ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों को बाहर निकाला। 

 
विज्ञापन

इसमें राजकुमार सहरिया (35) पुत्र खेलन सहरिया और रमेश पाल (40) पुत्र वीरन पाल निवासी ग्राम बीघाखेत की मौत हो गई। जबकि तीसरा रवि (18) पुत्र बबलू सहरिया निवासी विघाखेत घायल हो गया। जिसे अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें