फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व टैक्सी में भिडंत, 16 घायल

Fri, 20 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में टैक्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 16 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी भी टैक्सी सवार को गंभीर चोटें नहीं आयी।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे बिरारी- रजवारा मार्ग पर राजपाल टैक्सी में सवारियां लेकर नगर मुख्यालय आ जा था। इसी दौरान कैलगुंवा तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टैक्सी में टक्कर मार दी।

टक्कर से टैक्सी में सवार यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, किसी भी यात्री को ज्यादा चोटें नहीं आयी है।
विज्ञापन


कुछ बच्चों व महिलाओं को सिर में चोटें आयी है। घायलों में चालक राजपाल, ग्राम गोगला निवासी राजाराम, छोटू, मानकुंवर, सुमेर सिंह, सुखवती, कृष्णा, प्रियंका, अनुज व गिरजा, ग्राम कलरव निवासी मनकू व परसू, जाखलौन निवासी विवेक, विशाल, सुमन व दीपा शामिल हैं।

यातायात माह को दिखा रहे ठेंगा
जिले में यातायात माह जोर- शोर से मनाया जा रहा है। लेकिन, यातायात माह की सच्चाई कैलगुंवा तिराहे पर हुए हादसे ने सामने ला दी। एक टैक्सी में सोलह से ज्यादा सवारियां होना गैर कानूनी है।
विज्ञापन


इस तरह की टैक्सियां जिले के लगभग सभी गांवों में चल रही हैं। इन टैक्सियों में क्षमता से ज्यादा सवारी भरी रहती हैं। ज्यादा से ज्यादा सवारी भरने के लिए टैक्सी चालक नियमों को ताक पर रख देते हैं। कैलगुंवा तिराहे पर हुए हादसे में गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें