फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का एक और सदस्य पद के 55 नामांकन निरस्त

Fri, 20 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। पंचायत चुनाव के अंतर्गत चल रही नामांकन जांच की प्रक्रिया के दौरान विकासखंड महरौनी के नामांकन पत्रों की जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी व सदस्य पद के 55 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए।
विज्ञापन


महरौनी ब्लाक में सभी 66 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्य पद हेतु नामांकन दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत गुढा से फूलबाई पत्नि बाबूलाल (अनुसूचित जाति) का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। प्रत्याशी ने फार्म में गलत नाम अंकित कर दिया था।

दरअसल, वर्ष 2009 की मतदाता सूची के अनुसार प्रत्याशी का नाम फूलबाई है, लेकिन वर्ष 2015 की मतदाता सूची में नाम बदल कर सडकौरावारी पत्नि बाबूलाल लिखा है। प्रत्याशी ने पूर्व मतदाता सूची के अनुसार फूलबाई के नाम से नामांकन दाखिल किया था, जिससे नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु अधिकांश फार्मों में नियमानुसार आरक्षण श्रेणी को ध्यान में नहीं रखते हुए पुरुष की जगह महिला व महिला की जगह पुरुष के नाम से नामांकन दाखिल किए गए, जो जांचोपरांत निरस्त हो गए। कई ऐसे नामांकन फार्म भी पाए गए, जिनमें निर्धारित जमानत राशि से कम धनराशि जमा की गयी थी।

एक सदस्य प्रत्याशी की आयु कम होने के कारण फार्म निरस्त हो गया। सदस्य पद के जो नामांकन निरस्त हुए, उनमें न्याय पंचायत सिलावन की ग्राम पंचायत सिंदवाहा से एक, जरया से चार, अमौरा, बारव और गुंदरापुर से एक- एक और सिलावन से दो फार्म निरस्त हुए।

न्याय पंचायत गुढा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हौरी बहादुर सिंह से एक, लहरन से दो ,भदौरा से एक, क्योलारी, सौजना और सडकौरा से एक- एक और अगौरा से तीन फार्म निरस्त हुए। सैदपुर न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सतवांसा व करौंदा से एक- एक और सैदपुर से दो फार्म निरस्त हुए।

गौना न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत डौंगरा खुर्द से तीन, लुहर्रा व मानिकपुर से दो- दो, प्यासा व अगौडी से एक- एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ। न्याय पंचायत खिरिया लटकनजू के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंआघोषी व कुम्हैडी से दो- दो- जखौरा से तीन और मिदरवाहा से एक सदस्य का नामांकन फार्म निरस्त हुआ। शुक्रवार को नामांकन वापस होंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें