फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चकबंदी लेखपाल, कानूनगो से परेशान होकर महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल, कानूनगो से परेशान होकर महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

क्रासर
1.20 लाख लेकर खेत में रास्ता न देने, 50 हजार रुपये और मांगने का आरोप



डीएम के निर्देश पर चकबंदी लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच भी बैठाई गई
फोटो-22,23



संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊ माफी निवासी फूलवती (55) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने चकबंदी लेखपाल व कानूनगो पर रास्ता देने के नाम पर रुपये मांगने व विपक्षियों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में डीएम के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार ने चकबंदी लेखपाल मयंक स्वामी को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
फूलवती की पुत्री प्रियंका के मुताबिक मां के नाम गांव में कृषि भूमि है। वर्तमान में गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव के ही कुछ लोग जमीन को लेकर परेशान करते थे। उसकी मां फूलवती से चकबंदी लेखपाल व कानूनगो ने चकबंदी के नाम पर 1.20 लाख रुपये ले लिए थे। फिर भी विपक्षियों ने मां वाले चक में जाने के लिए रास्ता नहीं दिया। आए दिन गाली-गलौज करते हुए उत्पीड़न कर रहे थे। इसमें लेखपाल व कानूनगो भी विपक्षियों का साथ देते थे। चार अक्तूबर को चकबंदी लेखपाल व कानूनगो गांव आए और रास्ता देने के नाम पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग उसकी मां से की।
विज्ञापन

प्रियंका का आरोप है कि उत्पीड़न से तंग आकर सोमवार की रात उसकी मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
88888
डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
महिला के आत्महत्या करने के मामले में डीएम के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार ने तालगांव के चकबंदी लेखपाल मयंक स्वामी निलंबित करते हुए उनको मसौरा खुर्द के सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। ललितपुर के चकबंदी अधिकारी मसूद शेरवानी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

00000000000000000
घटना के बाद कोतवाली में जुटे रहे राजस्व विभाग के अधिकारी

महिला के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने और चकबंदी लेखपाल व कानूनगो पर आरोप लगने के बाद मंगलवार दोपहर राजस्व विभाग के अधिकारी कोतवाली सदर में पहुंच गए। यहां पर वह घटना को लेकर जानकारी जुटाने में लगे रहे।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें