फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खुशी, फिर गम दे गई बीटीसी की मेरिट

Thu, 10 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीटीसी बैच 2014 की कट आफ मेरिट संशोधित होने से बाहर हुए अभ्यर्थी खुद को छला सा महसूस कर रहे हैं। उनके चेहरों पर कल तक खुशी थी, उनकी खुशी संशोधित सूची जारी होने केेेे बाद काफूर हो गई है।
विज्ञापन




बीते माह बीटीसी बैच 2014 के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसकी कट आफ मेरिट जारी कर दी गई है। पहले जिले की कट आफ मेरिट तैयार की गई थी, जिसे अब संशोधित कर दिया गया। इससे स्थानीय अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। जिन अभ्यर्थियों के नाम सूची में आ गए थे, अब उनमें से अधिकतर अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। वहीं, जारी की गई संशोधित सूची में कई चयनित अभ्यर्थियों के नाम और पते संदेहास्पद प्रतीत हो रहे हैं। इसे देख स्थानीय अभ्यर्थियों में आक्रोश है। बुधवार को अनेक अभ्यर्थियों ने डायट पहुंचकर अपनी नाराजी जाहिर की। प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, छात्र माने नहीं और उन्होंने डीएम कार्यालय की ओर रुख कर लिया। इस कारण डायट में काफी गहमागहमी रही।


मेरिट में आया उछाल
जिला स्तर पर बनाई गई कट आफ मेरिट में महिला वर्ग के कला वर्ग में 195.08 अंक, विज्ञान वर्ग में 188.62 अंक, पुरुष के कला वर्ग में 183.77 अंक, विज्ञान वर्ग में 198.57 अंक, पिछड़ा वर्ग के कला वर्ग में 186.66 अंक, विज्ञान वर्ग में 152.29, पुरुष वर्ग के कला वर्ग में 161.07, विज्ञान वर्ग में 157.06, अनुसूचित जाति के कला वर्ग में 176.71, विज्ञान वर्ग में 146.67, पुरुष वर्ग के कला वर्ग में 168.41, विज्ञान वर्ग में 163.18 अंक थी।
विज्ञापन





लेकिन, संशोधित सूची में कट आफ मेरिट उछाल मार गई है। महिला वर्ग के कला वर्ग में 237.52 अंक, विज्ञान वर्ग में 247.60, पुरुष के कला वर्ग में 234.85, विज्ञान वर्ग में 249.13, पिछड़ा वर्ग के कला वर्ग में 231.08, विज्ञान वर्ग में 241.31, पुरुष वर्ग के कला वर्ग में 228.19, विज्ञान वर्ग में 241.98, अनुसूचित जाति के कला वर्ग में 222.23 अंक, विज्ञान  वर्ग में 225.87, पुरुष वर्ग के कला वर्ग में 220.85, विज्ञान वर्ग में 241.11 अंक हो गई है।




इन नामों की है चर्चा
संशोधित मेरिट सूची में कई संदेहास्पद नाम शामिल हो गए हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें रमेश पवार के पिता का नाम स्पष्ट नहीं है। राहुल गांधी पंडित पुत्र फिरोज खान गांधी, लवकेश कुमार पुत्र लवकेश, बी पुत्र डी, मुलायम पुत्र स्वर्गीय लालू प्रसाद यादव, कटरीना कैफ पुत्र सलमान खान आदि नाम शामिल हैं। कई अभ्यर्थियों के नाम व पते भी गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें