फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मनाएं देश के गणतंत्र का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला गणतंत्र का जश्न मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा शुक्रवार की सुबह दस बजे तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा से होते हुए तुवन मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा ध्वज हाथों में लेकर चलेंगे। इसका मकसद लोगों में देश प्रेम का भाव जागृत करना है।
विज्ञापन

अमर उजाला देश के गणतंत्र को जश्न के रूप में मना रहा है। इसके अंतर्गत बीस जनवरी से कार्यक्रम प्रारंभ हो गए थे। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, मिनी मैराथन दौड़, वाद विवाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा चुका है। 24 जनवरी को तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ, विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवी, अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें