संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। मानसून की शुरुआत होने को है, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक लाइनों के आसपास कई पेड़ों की शाखाओं को कटवाया नहीं है। क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों तक पहुंच गई हैं। तेज हवा चलने या बारिश के दौरान इन शाखाओं के तारों से टकराने पर शॉर्ट सर्किट, फाल्ट और बिजली आपूर्ति ठप होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून के दौरान पेड़ों की शाखाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कई बार फाल्ट ठीक होने में लंबा समय लग जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
अवर अभियंता हरि प्रसाद ने बताया कि पेड़ों की छटाई के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है, अनुमित मिलते ही टीम लगाकर लाइन के आसपास की शाखाओं का छंवाया जाएगा।