फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंधी और बारिश से बिजली के तारों पर गिरे पेड़, आपूर्ति हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नौतपा के आठवें दिन जनपद में सोमवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी और बारिश से कहीं पेड़ टूट गए तो कहीं पर छतों से टिनशेड उड़ गए। इस दौरान कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
शहर समेत पूरे जिला में सोमवार को सुबह करीब छह बजे से अचानक मौसम बदलने लगा। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही करीब नौ बजे तेज हवाओं के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली के तारों पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर विभागीय कर्मियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब सवा घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई। करीब आधा घंटे तक तेज हवाओं और बारिश से दिन में तापमान में भी आठ डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि 11 बजे से धूप भी निकल आई और दोपहर तक तेज धूप होने से फिर से गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

-
विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरा, आवागमन बाधित
फोटो-17
जाखलौन। विकासखंड बिरधा के ग्राम कपासी गांव में सोमवार को सुबह तेज आंधी और बारिश होने लगी। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिर गए, जिससे रास्ता बंद होने पर आवागमन ठप हो गया। ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर घूमकर निकलने पर परेशान होना पड़ा। गांव में कई मकानों के छत के ऊपर टिन शेड उड़ कर दूसरे मकानों पर गिर गए। इससे ग्रामीण अपना बचाव करते रहे। साथ ही, खेतों में तैयार खड़ी मूंग की फसल पर भी आंधी और बारिश का प्रभाव पड़ा है। किसानों का कहना है कि अभी ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन यदि आंधी और बारिश का यह सिलसिला जारी रहा है, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उमड़े बादल, आंधी ने दिलाई गर्मी से राहत
फोटो-21
बार। बार क्षेत्र में भी सोमवार को सुबह आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह सात बजे घने बादलों के साथ तेज आंधी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।
-
मड़ावरा में आधा घंटे तक बरसे बादल
फोटो-23
मड़ावरा। क्षेत्र में भी सोमवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह से आंधी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

-
40 मिनट की बारिश से कई फीडरों की बिजली ठप
फोटो-22
पाली। कस्बा पाली में सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने पर लोग घरों में दुबके रहे। करीब 40 मिनट बाद बारिश थमी। मुख्य सड़कों व चौराहों पर बारिश तेज होने से पानी बहने लगा। नालियां भी भर गई। जबकि कुछ जगह मुख्य मार्ग पेड़ों की टहनियां गिर गई। आंधी चलते से कई फीडरों की बिजली भी ठप हो गई, हालांकि बारिश व आंधी थमने के करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें