फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन चोर सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीते पांच दिनों में रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया अब वाहन रखना सुरक्षित नहीं रह गया है। बीते पांच दिनों में सर्कुलेटिंग एरिया से दो वाहन चोरी हो गए हैं। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। सर्कुलेटिंग एरिया को नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। अब नो-पार्किंग जोन में रखने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया से इससे पूर्व भी दो और वाहन चोरी हो गए थे। लगातार वाहनों की चोरी की घटनाएं होने के कारण अब जीआरपी सक्रिय हो गई है। जीआरपी ने सर्कुलेटिंग एरिया में अब नो-पार्किंग जोन के पहले रस्सी की बेरीकेडिंग बांध दी है। साथ ही चोरी हुए वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर सीसी टीवी कैमरे खंगाले रही है। जिसमें कुछ संदिग्ध पुलिस की निगाह में आए हैं। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जीआरपी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से दो बाइक चोरी हुई हैं। उसकी जांच चल रही है। रेलवे स्टेशन आने वाले लोग अपने वाहन वाहन स्टैंड पर ही रखें। नो-पार्किंग जोन में वाहन रखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें