फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने तरीके से काटे जा रहे पेड़

Mon, 01 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराहट (ललितपुर)। क्षेत्र की जनता सूखा से परेशान है, वहीं वन माफिया सूखे पेड़ों को काटकर विभाग को चूना लगा रहे हैं। गौना वन रेंज क्षेत्र का जंगल वन माफियाओं के निशाने पर है। अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं और वह मनमर्जी से पेड़ काट रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम गौना से नाराहट व जामनीबांध तक का पूरा इलाका जंगली क्षेत्र है। यह गौना वन रेंज के अंतर्गत आता है। इस वर्ष सूखा  पड़ने की वजह से पेड़ सूख गए हैं, जिससे लकड़ी चुराने वाले माफिया सक्रिय हो गए हैं, परंतु इनकी धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम निष्क्रिय बनी हुई है।

आलम यह है कि यहां पर दिन-दहाड़े पेड़ काटे जा रहे हैं। वन रेंज कार्यालय के आसपास के इलाके को भी पेड़ काटने वालों ने नहीं छोड़ा है। इसकी गवाही कार्यालय से कुछ दूरी पर कटे पेड़ों के ठूंठ दे रहे हैं। तेजी से चल रहे इस अवैध कटान को वन विभाग द्वारा नहीं रोका गया,  तो पेड़ों का जंगल खाली नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


ईंट भट्ठियों में हो रहा प्रयोग
पेड़ों की चोरी करने वाले लोग लकड़ी की बिक्री क्षेत्र में ईंट-भट्ठा के संचालकों को बेच रहे हैं। कई लोगों ने स्वयं का ईंट-भट्ठे का कार्य शुरू कर दिया है। वह ईंट पकाने के लिए ईंधन के रूप से अवैध तरीके से काटी जा रही लकड़ी का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें