फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदुए का इटावा लाइन सफारी में उपचार हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ले रहा है इलाज की जानकारी
विज्ञापन

फालोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा वन रेंज के भौती गांव में चेकडैम में फंसे हुए घायल तेंदुए को लाइन सफारी इटावा भेज दिया गया है। वहां पर उसका इलाज शुरू हो गया है। हालांकि अभी उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, इसलिए उसके घायल होने का कारण पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

मड़ावरा रेंज अंतर्गत ग्राम भौंती में विगत दिवस चेकडैम से निकाले गए तेंदुए को सकुशल इटावा लाइन सफारी भेजा गया है। जहां पर उसके पिछले भाग में चोट की जांच की जा रही है। वन विभाग की मानें तो अभी उसके ब्लड सैंपल व एक्स-रे आदि हो गया है। जांच रिपोर्ट नहीं आई है, बाहर से कोई घाव नहीं था, अंदरूनी चोट के कारण ही वह चल नहीं पा रहा था। ऐसे में उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही उसका इलाज प्रारंभ किया जाएगा, हालांकि वह भोजन कर रहा है। जिससे उसके गंभीर बीमारी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है किसी चोट या धमक के कारण उसकी हड्डी में चोट लगी है। जिससे वह चलने में असमर्थ दिखाई दे रहा था। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. शिरीन सिद्दकी ने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी इलाज प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें