फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़ गया संपर्क मार्ग, राहगीर हो रहे परेशान

विज्ञापन
जर्जर हालत में पड़ा धवा रखवारा संपर्क मार्ग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। तहसील क्षेत्र मड़ावरा के गांवों से जुड़े संपर्क मार्गों की स्थिति बहुत खराब है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढेेे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को चलना तकलीफदेह साबित हो रहा है। ग्राम धवा से रखवारा तक संपर्क मार्ग उखड़ गया है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो रही।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के लहरधाम तिराहे से होकर ग्राम धवा, रखवारा समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गया है। इस रास्ते पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। दोनों गांवों के लोगों का आवागमन ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्षों से इस संपर्क मार्ग के न तो गड्ढे भरे गए और न ही सड़क मरम्मत का कार्य किया गया है।
इस रास्ते पर सिद्ध क्षेत्र लहरधाम सरकार का मंदिर है। यहां से सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। लेकिन, रास्ता खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय धवा गांव का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। दो पहिया वाहन चालक किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में कई बार सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरधाम तिराहे से धवा- रखवारा तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लेकिन, सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
- महेश परिहार, धवा
वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है, जिससे सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। अब इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
- पुष्पेंद्र सिंह यादव, ग्राम रखवारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें