बिरधा/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा पावर हाउस के अंतर्गत सजनाम फीडर के ग्राम सलैया में बगीचा मोहल्ला में करीब 1 वर्ष से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को इसके बारे में अवगत भी कराया है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है ।
ग्राम सलैया के आधा सैकड़ा किसानों ने बीते माह 23 मई को बिजली की अघोषित कटौती से परेशान होकर बिरधा पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया था और बिजली विभाग के अधिकारियों को एक साल से खराब ट्रांसफार्मर के बारे में भी अवगत कराया था, लेकिन इसके बाद भी सलैया ग्राम के बगीचा मोहल्ला का ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। जबकि शासन द्वारा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होता है तो उसको 48 घंटे के अंदर बिजली विभाग द्वारा बदला जाएगा, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।