फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की केबिल में ब्लास्ट

Wed, 24 Aug 2016 01:38 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी बिजली सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की केबिल में ब्लास्ट के बाद चंदेरा फीडर का केबिल का बक्सा फट गया, जिससे चंदेरा औद्योगिक आस्थान एवं राजघाट फीडर के ग्राम सिलगन, बूचा, दैलवारा, कालापहाड़, थनवारा, राजघाट समेत दो दर्जन गांव व आधा दर्जन शहरी मुहल्लों झांसीपुरा, अजीतापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, लकड़यापुरा, तलैयापुरा, कसाईमंडी, घुसयाना आदि की बिजली घंटों गुल हो गई।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में पांच एमवीए के तीन और आठ एवीए के एक ट्रांसफार्मर की मदद से विभिन्न फीडरों के माध्यम से आधे शहर, सात दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों व चंदेरा औद्योगिक आस्थान को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम चार बजे सब स्टेशन में स्थापित एक नंबर और राजघाट फीडर को बिजली आपूर्ति करने वाले पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की केबिल में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे केबिल में आग लग गई। इसकेे साथ ही सब स्टेशन में ही चंदेरा फीडर की हाइटेंशन लाइन का केबिल बक्सा में भी ब्लास्ट के साथ आग लग गई। ब्लास्ट होने से अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने रोड़ा हाइडिल से बिजली आपूर्ति बंद कराई और कर्मियों की मदद से केबिलों में लगी आग को किसी प्रकार डस्ट आदि से बुझाया जा सका। केबिलों में आग लगने से चंदेरा औद्योगिक आस्थान की बिजली पूरी तरह से बंद हो गई जिसे बुधवार तक सुबह तक ठीक करने की संभावना जताई गई है। वहीं पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की केबिल को अवर अभियंता पंकज मौर्य की देखदेख में दो घंटे बाद बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें