तालबेहट। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली और पानी का संकट नगर में गहराने लगा है। गर्मी में बढ़ रहे लोड के चलते ट्रांसफार्मर और पुराने तार भी जवाब देने लगे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को नए बस स्टैंड के पास रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ी।
नए बस स्टैंड के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नए जैन मंदिर क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। जिससे उस क्षेत्र के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ी। सुबह विद्युत विभाग ने नए ट्रांसफार्मर को रखवा कर विुुद्यत आपूर्ति सुचारू करवाई। शुक्रवार को फीडर क्रमांक दो पर कब्रिस्तान के पास एक तार खराब होने से दो नंबर फीडर को बंद करके तार की रिपेयरिंग की गई। जिससे शुक्रवार को पूरी दोपहर बिजली आने-जाने का क्रम चलता रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर की जलापूर्ति बाधित होती है।