फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा हुआ कम, मौतों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण ने जमकर कहकर बरपाया है, अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव मरीजों का आंकड़ा तो कम हो रहा है, लेकिन हर रोज होने वाली मौतों का सरकारी आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में बीते डेढ़ माह में 8,846 मरीज कोरोना संक्रमित निकले हैं। डेढ़ माह पहले तक एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 102 थी, लेकिन लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता रहा और बीते दो मई को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,282 पर पहुंच गई थी। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटने लगी और दो मई के बाद से अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर वर्तमान में 607 पर पहुंच गई है लेकिन मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में बीते एक मई को जहां मौतों का आंकड़ा मात्र 47 था, वहीं वर्तमान में 115 पर पहुंच गया है। ऐसे में बीते डेढ़ माह में सरकारी सूची के अनुसार 68 महिला व पुुरुषों की मौतें हुई हैं। इनमें साठ वर्ष से अधिक आयु के 18 वृद्ध एवं 18 महिलाओं और साठ वर्ष से कम आयु के 24 पुरुष एवं 10 महिलाओं की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें