फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसान की माैत के बाद भी केसीसी से हो रहा लेनदेना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिरधा/ललितपुर। चार वर्ष पूर्व किसान की मौत के बाद भी उसके किसान क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने का मामला सामान आया है। किसान की मौत की जानकारी छिपाकर बिना अनुमति के नवीनीकृत कराके छह लाख सत्रह हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा के राजेश साहू ने पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर को बताया कि उनके पिता कंछेदी लाल हल्के साहू ने 17 मार्च 2014 को किसान क्रेडिट कार्ड पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिरधा से जारी करवाया था। यह 2019 तक वैध था। पिता बीमार होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ थे। इसलिए वह खाता संचालित करने के लिए नामित किया गया था। पिता की बीमारी के चलते 25 मार्च 2021 को माैत हो गई। उसने उक्त खाते से किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं किया और न ही बैंक द्वारा उक्त खाते के नवीनकरण करने के लिए कहा गया। आरोप लगाया कि अब उसे जानकारी हुई कि 19 फरवरी 2025 को षड्यंत्रपूर्वक उसके पिता के खाते के साथ धोखाधड़ी कर उक्त केसीसी को उसकी बिना अनुमति एवं बिना दस्तावेज लिए नवीनीकृत कर खाते से 6.17 लाख निकालकर हड़प कर बंदरबाट कर लिए। एलडीएम रंजीत कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाया था लेकिन वह नहीं आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें