फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महाकुंभ से लौटने वाली ट्रेनें कई घंटे देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ प्रयागराज से लौटने वाली अधिकांश ट्रेनें छह से सात घंटे तक देरी से चल रही हैं। सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर में और शाम को आने वाली ट्रेन रात में घंटों देरी से ललितपुर पहुंचीं। इससे महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
महाकुंभ प्रयागराज से ललितपुर आने वाली ट्रेनों में दादर बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन सवा सात घंटे देरी से सुबह 10:25 बजे के स्थान पर शाम 5:46 बजे आई। बीना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर बाद 3:40 बजे के स्थान पर शाम साढ़े पांच बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। वहीं, बीना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर में 1:05 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे देरी से शाम साढ़े चार बजे आई। जबकि प्रयागराज से झांसी आने वाली तुलसी एक्सप्रेस बुधवार की देर रात बाद 2:05 बजे के स्थान पर गुरुवार को तड़के 4:40 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य ट्रेन भी घंटों देरी से आईं, जिनमें अप रूट की भोपाल की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस गुरुवार को तड़के 4:21 बजे के स्थान पर सुबह 8:21 बजे आई। वहीं, गोरखपुर से कानपुर के रास्ते आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम को 5:48 बजे के स्थान पर रात 10:40 बजे आने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें