फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुरु पूर्णिमा पर ट्रेनें फुल, मथुरा के लिए एक दिन में खरीदी गई 1500 टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गुरु पूर्णिमा के चलते मथुरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। काउंटरों पर सबसे अधिक टिकट मथुरा जाने के लिए बिक रही है। दो दिनों में मथुरा के लिए तीन हजार से अधिक जनरल टिकट यात्रियों ने खरीदी है। जबकि, कई लोगों ने मथुरा जाने के लिए काफी पहले से ही आरक्षण कराकर यात्रा की। इसके चलते ट्रेनों में बीते दो दिनों से काफी भीड़ चल रही है।
विज्ञापन

लोग धार्मिक स्थलों पर जाकर गुरुओं की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा होने के चलते मथुरा जाने वाली ट्रेनें दो दिन से फुल चल रही हैं। काउंटरों पर सबसे ज्यादा टिकट मथुरा जाने वाली ट्रेनों की खरीदी जा रही है। मंगलवार दोपहर से बुधवार दोपहर तक लगभग चार हजार टिकटों की बिक्री हुई, जिनमें साठ फीसदी से अधिक टिकटें मथुरा की थीं। जबकि, बुधवार सुबह से दोपहर तक मथुरा जाने के लिए लगभग 600 टिकटों की बिक्री हुई है। बुधवार रात वाली ट्रेनों में यह आंकड़ा लगभग डेढ़ गुना अधिक बताया जा रहा है।

आनंदपुर आश्रम के लिए बढ़ी भीड़
मध्य प्रदेश के चंदेरी के आगे धार्मिक स्थल आनंदपुर आश्रम के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शताब्दी, वंदेभारत और पंजाबमेल एक्सप्रेस से आनंदपुर जाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु ललितपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा पहले से ही काफी संख्या में निजी चार पहिया वाहन और बसों की बुकिंग की जाती है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन और बसें इन ट्रेनों के समय पर जमा हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें