फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की लेटलतीफी ने बढ़ाई परीक्षार्थियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी में परेशान रहे यात्री, ट्रेन में जगह नहीं मिलने से गेटों पर लटककर गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होमगार्ड परीक्षा की प्रथम पाली का पेपर खत्म होने पर परीक्षार्थी ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए, जिस पर कुछ परीक्षार्थी तो झेलम एक्सप्रेस से झांसी की ओर रवाना हो गए, लेकिन पंजाबमेल एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब हो गई, इससे भीषण गर्मी में परीक्षार्थी स्टेशन तो पहुंच गए, लेकिन पंजाबमेल लेट होने पर ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में होमगार्ड परीक्षा के प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर बारह बजे के बाद परीक्षार्थी सीधे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पहुंचने लगे। रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों के पहुंचने पर उन्होंने झांसी की ओर जाने वाली पहली ट्रेन झेलम एक्सप्रेस मिली, जिससे कुछ परीक्षार्थी उससे रवाना हो गए। इसके बाद दोपहर 12.50 बजे आने वाली पंजाबमेल एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट हो गई। इसके चलते परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिलने पर जमीन पर ही मंडली बनाकर बैठ गए, जबकि कई फुटओवरब्रिज की सीढि़यों पर बैठकर पंजाबमेल एक्सप्रेस के आने का इंतजार करते रहे। वहीं, ट्रेन के आने पर परीक्षार्थियों के साथ आम यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई, जबकि पंजाबमेल एक्सप्रेस पहले से ही भरी हुई थी। इससे परीक्षार्थी किसी प्रकार ट्रेन में तो चढ़ गए, लेकिन जगह नहीं मिलने पर उन्हें कोचों के गेटों और शौचालय एवं गैलरी में के पास भी धंसकर यात्रा करनी पड़ी। इससे ट्रेन के आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को भी परेशानी हुई। वहीं शाम की पाली के परीक्षार्थियों के लिए ललितपुर झांसी मेमू ट्रेन शाम को आधा घंटे देरी से शाम साढ़े छह बजे चलाई गई, ताकि परीक्षार्थियों को परेशान न होना पड़े। इस पर परीक्षार्थी उक्त ट्रेन के साथ ही अन्य ट्रेनों से झांसी की ओर रवाना हुए। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें