फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: धारदार हथियार से हमले में लहूलुहान युवक की मौत, तीन दिन पहले हुआ था विवाद, चार पर मामला दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 09:24 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर में तीन दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को बाइक से लौट रहे युवक पर एक ही परिवार के चार लोगों ने हमला कर दिया था। हमले से बुरी तरह घायल हुए युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमले में लहूलुहान युवक की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारदार हथियार से हमले में लहूलुहान युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ललितपुर में तीन दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को बाइक से लौट रहे युवक पर एक ही परिवार के चार लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



ललितपुर के गांव विजयपुरा थाना पूराकलां का रहने वाला आशीष कुशवाहा (20) मेहनत-मजदूरी करता था। पिता मुकेश कुशवाहा ने बताया कि 21 अप्रैल को वह गांव की एक शादी समारोह में गया था। वहां गांव के रिकेंद्र से झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को आशीष मजदूरी कर पूराकलां स्थित हनुमान मंदिर पर गया था। साथ में गांव का सीताराम भी था। शाम करीब 7:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गाड़ी जब रिकेंद्र के घर के पास से निकल रही थी तभी रिकेंद्र ने आशीष की बाइक के पहिया में लाठी फंसा दी। इससे दोनों गिर गए। रिकेंद्र, उसका भाई महेंद्र, पिता केहर और मां ने धारदार हथियारों से आशीष पर हमला कर सिर पर कई वार किए। हमलावर बेटे को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। आशीष के दादा सुखदास ने लहूलुहान अवस्था में आशीष को देख परिजनों को सूचना दी। वह आशीष को पूराकलां थाने लेकर पहुंचे। डायल 100 की गाड़ी उसे तालबेहट सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान आशीष ने दम तोड़ दिया। दो भाइयों में आशीष बड़ा था। एक छोटी बहन है। डेढ़ साल पहले आशीष की शादी संगीता से हुई थी। उनके डेढ़ महीने की एक बेटी है।


मौत के बाद आरोपियों पर धाराएं बढ़ाई गईं
पूराकलां थाना प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की गई थी। मौत होने की सूचना मिली है। जांच कर हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें