फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती का पैरदान गिट्टी से टकराया, हड़कंप

Sun, 21 May 2017 01:08 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर डाउन रूट की साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच का पैरदान गिट्टी से टकराने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया और चेनपुलिंग कर यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि कुछ समय बाद पैरदान सही कर ट्रेन गंतव्य को आगे बढ़ाई गई।   
विज्ञापन


          
बीना से झांसी जाने वाली डाउन रूट की साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को दोपहर करीब चार बजे धौर्रा रेलवे स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी, दो किलोमीटर आगे जहाजपुर गांव के पास मोड़ पर ट्रेन के सभी कोचों में पैरदान के नीचे जमीन में घिसटने की जोरदार आवाज ने यात्रियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी और यात्री ट्रेन मोड़ पर झुकने के चलते घबराकर चीखने चिल्लाने लगे। इसी दौरान किसी ने सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन की चेनपुलिंग कर दी और ट्रेन मौके पर ही खड़ी हो गई। ट्रेन रुकते ही यात्री तत्काल ट्रेन से नीचे उतर गए। उक्त स्थान जहाजपुर के पास ट्रेन की पटरियों के दोनों ओर रेलवे द्वारा गिट्टी का कार्य चल रहा था। इसके चलते पैरदान गिट्टी से टकरा गया और यह आवाज आई थी। मौके पर मौजूद ड्राइवर मौके पर स्थिति का जायजा लिया और यहां रेल कर्मियों ने गिट्टी का लेबल सही किया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन यहां करीब 15 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें