फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंदा

Sun, 21 May 2017 01:03 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में अभिलाषा पेट्रोलपंप के पास बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को रौंद दिया। पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इकलौते बेटे की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वह इंदौर से चार दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि बासु (17) पुत्र विपिन कुमार जैन इंदौर में रहकर पढ़ाई करता था। चार दिन पहले ही वह लौटकर आया था। इसी साल उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसके पिता का बानपुर में हार्डवेयर और रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय है। इस कारण वह प्रतिदिन ललितपुर से अपडाउन करते हैं। प्रतिदिन वह ऑटो से ही बस स्टैंड जाते थे। लेकिन शनिवार को बासु उन्हें छोड़ने चला गया। वहां से लौटने के बाद उसने प्रियांशु पैथॉलाजी पर खून की जांच करवाई। वहां से वापिस जाते समय जिला अस्पताल के पास मोड़ पर ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (एमपी 15जी 1257) ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे सिर आ जाने के कारण बासु की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार के एकलौता लड़के की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
बासु बिना हेलमेट पहले ही वाहन चला रहा था। यदि हेलमेट होता तो उसका सिर गंभीर चोट लगने से बच जाता है। इससे उसकी जान बच सकती थी। यातायात विभाग की लाख पहल करने के बावजूद भी लोग हेलमेट के लिए जागरूक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे
बासु के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक के मालिक का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
- सतेंद्र राठौर, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें