फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा, नींद और तेज रफ्तार, दुर्घटना के तीन आधार

विज्ञापन
यातायात जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में यातायात माह नवंबर का रविवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने शुभारंभ करते हुए नशा, नींद और तेज रफ्तार दुर्घटना के तीन आधार का संदेश देकर सतर्कता बरतने और सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की।
विज्ञापन

यातायात माह नवंबर के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक ने घंटाघर पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुरुआत में एडीएम प्रशासनिक लवकुश त्रिपाठी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और दूसरों के साथ ही खुद के जीवन की सुरक्षा का ध्यान करते हुए वाहन चलाने की बात कही। कार्यक्रम में एसपी ने बताया कि यातायात माह पूरे नवंबर माह में चलाया जाएगा। इस दौरान विशेष तौर पर स्कूली वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी। जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। साथ ही इस बार यातायात माह में चालान और जुर्माना से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जायेगा। क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ ने कहा कि सभी नागरिक हेल्मेट व सीट बेल्ट जरूर लगाएं और यातायात नियमों के तहत ही वाहन चलायें, इससे खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों की जान भी बच सकेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, सीओ सिटी केशवनाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, यातायात प्रभारी अनुज गंगवार, नरेंद्र सिंह, दीपक दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें