फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार को लेकर साफ-सफाई में जुटे लोग, जलापूर्ति दे रही दगा

विज्ञापन
मोहल्ला नेहरु नगर में नलों से आ रहा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली त्योहार की तैयारी को लेकर घरों में साफ - सफाई और धुलाई हो रही है। लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता है, लेकिन जलसंस्थान की आपूर्ति आए दिन दगा दे रही है। इससे लोगों को पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार आपूर्ति दुरुस्त नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन इसको लेकर तमाम निर्देश दे चुका है, लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ हैं। इसका खामियाजा मोहल्लेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर जलापूर्ति आए दिन बाधित हो जाती है। दीपावली को साफ - सफाई का त्योहार माना जाता है। पर्व के एक माह पहले से घरों में साफ - सफाई शुरू हो जाती है। त्योहार में लगभग दो सप्ताह का समय शेष बचा है। ऐसे में लोग तेजी से कार्य करने में जुट गए हैं, लेकिन जलापूर्ति बाधित होने से पानी की कमी के चलते साफ - सफाई नहीं हो पा रही है।
रविवार को मोहल्ला नेहरू नगर में नलों से गंदे पानी की आपूर्ति हुई। शिकायत पर आपूर्ति बंद कर दी गई। आधा घंटे बाद दोबारा आपूर्ति हुई और कुछ ही समय बाद बंद हो गई। ऐसे में नेहरू नगर के बसुरयाना मोहल्लवासियों को पानी की समस्या हो गई। लोगों को पानी जुटाने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

---------
सुबह पांच बजे आपूर्ति होने से मिल जाता सबको पानी
नेेहरूनगर मोहल्लेवासियों ने बताया विभाग भले ही पानी की आपूर्ति प्रतिदिन करता हो, लेकिन सभी को पानी नहीं मिल पाता है। इससे कई लोगों केे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ता है। जबकि, जिस दिन सुबह पांच बजे जलापूर्ति शुरू होती है, उस दिन सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आपूर्ति सुबह पांच बजे से शुरू कराई जाए।
---------
जिलाधिकारी ने दिए थे आपूर्ति दुरुस्त के निर्देश
मोहल्ला नेहरूनगर में जलापूर्ति की समस्या के समाधान को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिलाधिकारी ने कोर कमेटी की बैठक में मोहल्ले की आपूर्ति को दुरुस्त कराने निर्देश दिए थे, लेकिन जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-----
रविवार को जलापूर्ति कम समय तक हुई, इससे पानी नहीं भरा जा सका। काफी देर इंतजार के बाद हैंडपंप का सहारा लिया।
- शांतिबाई
-----
काफी देर तक पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब जलापूर्ति शुरू हुई तो गंदा पानी आया। इस कारण पानी नहीं भरा जा सका।
- मनोरमा
-----
त्योहार को लेकर साफ-सफाई चल रही है। ऐसे में पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
- गोविंद नारायण
-----
त्योहार को लेकर लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता है। ऐसे में जलापूर्ति समय से कराई जाए, जिससे सभी को पानी मिल सके।
- भगवान सिंह ठाकुर
-----
नेहरू नगर के मोहल्ला बसुरयाना में कम जलापूर्ति होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जलापूर्ति को दुरुस्त किया जाएगा।
- संजीव कुमार
अधिशाषी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें