संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में एक दशक बाद यातायात का संकट दूर हो गया है। लंबे समय से परमिट के अभाव में बंद पड़े रोडवेज बसों के संचालन को राज्य परिवहन समिति की बैठक में 16 परमिट की स्वीकृति मिल गई है। यह ललितपुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से होकर झांसी के लिए संचालित होगी। इससे अब लोग सीधे समय पर अपने गंतव्य के लिए आवागमन कर सकेंगे।
जिले में वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 20 लोहिया ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरु किया गया था, यह बसें जिले में विभिन्न ब्लॉक व तहसील मुख्यालय और गांव से ललितपुर होकर झांसी के लिए संचालित हो रहीं थीं। परमिट का नवीनीकरण नहीं कराए जाने से एक के बाद एक लगातार बसों का संचालन बंद होता गया। वर्तमान में लोहिया ग्रामीण बस सेवा की महज तीन बसों का ही संचालन हो रहा है। कई मार्ग तो बसों से विहीन तक हो गए थे। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भरी बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।
एक दशक बाद अब यातायात के संकट से राहत मिल गई है। अब ललितपुर के ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय होकर झांसी तक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बसों की कमी से नहीं जूझना होगा। सुविधा के साथ बसों में बैठकर सफर कर सकेंगे।
-
इन रुट पर दौंड़ेंगी बसें
- कारीटोरन-झांसी वाया ललितपुर सौजना महरौनी
- गिरार- झांसी वाया ललितपुर सौजना कारीटोरन महरौनी
- मड़ावरा-झांसी वाया ललितपुर उल्दना कुम्हैड़ी महरौनी
- जगारा-झांसी वाया ललितपुर सौजना महरौनी
- किसलवास-झांसी वाया ललितपुर जखौरा
- पारौन-झांसी वाया ललितपुर पाचौनी देवरान बार
- कुम्हैड़ी-झांसी वाया ललितपुर सौजना खिरिया भारंजू
- बालाबेहट-झांसी वाया ललितपुर जाखलौन पाली
- भुचेरा-झांसी वाया ललितपुर कैलगुवां, चंदावली लड़वारी पारौन
- घूमटाघाट-झांसी वाया ललितपुर तालबेहट वाया पूराकलां
- सुकुवाढुकुवां- झांसी वाया ललितपुर तालबेहट बिरधा
- देवगढ़-झांसी वाया ललितपुर जाखलौन
- गाइयाघाट-झांसी वाया ललितपुर खिरिया छतारा
- नौहरकलां-झांसी वाया ललितपुर डोंगराकलां सीरोन, मनगुवां बंगरिया
- माताटीला-झांसी वाया ललितपुर तालबेहट
- बार-झांसी वाया ललितपुर देवरान
-
राज्य परिवहन समिति की बैठक में झांसी से ललितपुर के परमिट पर विचार के बाद परमिट जारी किए गए हैं। जल्द ही परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर बसों का संचालन किया जाएगा।-उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम