फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब नए स्टेशन भवन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग से ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के दूसरे चरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। इसके चलते अब रेलवे स्टेशन का संचालन नए स्टेशन भवन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के रूप में शुरू हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य की मॉनीटरिंग मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने की और नए स्टेशन भवन में इसका संचालन शुरू कराया।
रेलवे ने ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत द्वितीय चरण के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस कार्य के दौरान मंडल रेल प्रबंधक स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने कार्य की प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधि की निगरानी की। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्य की प्रगति, तकनीकी गतिविधियों एवं संरक्षा संबंधी प्रबंधों का लगातार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ललितपुर स्टेशन पर किए गए इस कार्य के उपरांत स्टेशन की पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली को नए स्टेशन भवन में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली आधुनिक रेलवे परिचालन में संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे विभिन्न रेल परिचालन गतिविधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और सिग्नल एवं प्वाइंट संचालन की विश्वसनीयता में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इस कार्य के पूर्ण होने से बीना–धौलपुर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, ललितपुर स्टेशन पर एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध होने से स्टेशन की परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें