फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में किसानों को अनाज रखने के लिए आठ नीलामी चबूतरे बने हैं। इन पर किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में लाया गया अनाज रख सकते हैं, लेकिन इन चबूतरों का उपयोग व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। सात चबूतरों पर व्यापारी किसानों से खरीदा गया अनाज रखकर कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों को अपना अनाज सड़कों पर रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है। प्रशासन और मंडी समिति द्वारा कई बार हिदायत भी दी गई कि वह चबूतरों से अपना माल हटा लें, लेकिन व्यापारी मानने को तैयार नहीं हैं। अब रबी की फसल कटने लगी है और किसान अपना अनाज लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। अप्रैल माह में मंडी में गेहूं की बंपर आवक होने लगेगी, लेकिन नीलामी चबूतरों के खाली नहीं होने से किसानों की परेशानी और बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें