फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सम्मेलन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराखुर्द में एक मैरिज हॉल में शादी सम्मेलन में भीड़ एकत्रित करके लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसआई अरविंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मई को जब वह गश्त करते हुए मसौरा बैरियर के पास पहुंचे तो ग्राम मसौरा खुर्द में दीप मैरिज होम का मोबाइल में वीडियो वायरल हो रहा था कि शादी सम्मेलन 14 मई को हुआ, जिसमें लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया गया। इस पर वह दीप मैरिज होम मसौराखुर्द पहुंचे। वहां चौकीदार रमजानी ने बताया कि 14 मई को काफी शादियां हुई थीं। जिसके कारण काफी भीड़ थी। यह मैरिज होम मुख्तारुल हसन निवासी गोविंदनगर का है। जिसमें विक्रम चौधरी पुत्र रक्खू निवासी मानिकपुर थाना मड़ावरा व देशराज द्वारा यह शादी सम्मेलन कराया गया। वायरल वीडियो देखने पर काफी लोग मास्क नहीं लगाए थे, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। मामले में कोतवाली पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर मुख्तारुल, विक्रम चौधरी एवं देशराज के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें