फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने काले कानून का पुतला फूंका

Wed, 17 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार की व्यापारी विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और मनोरंजन कर के कानून को काला कानून बताते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को घंटाघर प्रांगण में व्यापारी एकत्रित हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों और आमजन के हित के खिलाफ काम कर रही है। नये कानून थोप दिए जाने से सोने चांदी के व्यापारी परेशान हैं। किसान पेन कार्ड के अभाव में सोने की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। खाद, यूरिया, कीटनाशक आदि बेचने वाले बीज व्यापारियों के लिए नया कानून बना दिया गया है, जिससे बीज व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। सेटअप बाक्स की अनिवार्यता भी गलत की गई है। उन्होंने मनोरंजन कर कानून को काला कानून बताते हुए पुतला दहन किया।

इस मौके पर संतोष राठौर, दीपक जैन, अमित अग्रवाल, इमदाद खान, रामस्वरूप साहू, जाकिर, करीम राइन, हरीराम कुशवाहा, जहीर रानू, मुन्ना राइन, विशाल रावत, प्रदीप झा, हरीबाबू शर्मा, सोहल राइन, आरिफ पठान, अखिलेश खिरिया, कैलाश नारायण, राहुल साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें