फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भगवान नहीं: चिन्मयानंद

Wed, 17 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि साईं संत हैं, वह भगवान नहीं हैं। साईं की पूजा अलग मंदिर बनाकर की जानी चाहिए। श्री राम और श्री कृष्ण के साथ साईं की पूजा करना गलत है। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंगलवार को एक होटल आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह ललितपुर परमार्थ के कार्य को आए हैं।
विज्ञापन


जिले में गत वर्ष हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और सूखा होने के कारण तकलीफ से जूझ रहे किसानों और गरीबों की मदद कर 122 कन्याओं का सर्वजातीय विवाह महोत्सव बुधवार को तुवन मंदिर प्रांगण में कराया जाएगा। यह आयोजन उनके ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, इसमें किसी स्थानीय व्यक्ति से आर्थिक सहायता नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि विवाह आयोजन बेटी बचाओ अभियान के संकल्प के तहत कराया जा रहा है। अगले वर्ष सर्वजातीय विवाह में 251 कन्याओं के विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही गायों के संरक्षण के लिए बांसी के गोविंदपुरा में गौशाला खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास चार एकड़ भूमि है, जरूरत पड़ने पर वह और भूमि लेने का प्रयास करेंगे।

गौशाला में गायों की स्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाएगा और क्षमतानुसार गायों का गौशाला में संरक्षण किया जाएगा। बांसी में खोली जा रही गौशाला पूर्ण रूप से आदर्श होगी। हिंदू धर्म में गाय तो मां है, ऐसे में गाय को आवारा जानवर नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने गौ संवर्धन के लिए अन्य संतों से संपर्क कर राष्ट्र व्यापी आंदोलन करने की बात कही। शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को वर्जित किए जाने के संबंध में कहा कि परमात्मा की नजर में लिंग भेद नहीं है। कोई भी महिला शनि भगवान की पूजा कर सकती है। मंदिर में महिलाओं को शनि की पूजा करने से रोकना या मंदिर में प्रवेश से रोकना गलत है। उन्होंने अन्य देवी-देवताओं के साथ साईं बाबा की मूर्ति की पूजा के एक सवाल पर कहा कि साईं संत और फकीर हैं, वह भगवान नहीं है। यदि किसी की श्रद्धा है तो वह अलग से मंदिर बनाकर साईं बाबा की पूजा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें