फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की हुई मौत। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन क्षेत्र के वर्णी चौराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक्टिवा सवार को रौंद डाला। इससे एक्टिवा सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला झांसीपुरा निवासी सतीश (44 वर्ष) पुत्र गनेश प्रसाद शुक्रवार को सुबह ग्राम पटौआ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसने अपने साथी नदीपुरा निवासी महेंद्र को साथ में ले लिया और दोनों एक्टिवा पर सवार होकर गांव निकलने से पहले किसी कार्य से स्टेशन की ओर जाने लगे। अभी वह वर्णी चौराहा के पास ही पहुंचे थे कि एक पत्थरों के खंडों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार सतीश एवं महेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार को भेजा गया। जहां घायल सतीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि महेंद्र का उपचार किया गया। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें