फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग के फुटपाथ का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी बाग में वर्षों से टूटे पड़े टाइल्स और फुटपाथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी बाग में सुबह से कई लोग घूमने आते हैं। फुटपाथ खराब होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण अब फुटपाथ बनाने का काम शुरू हो गया है। कंपनी बाग शहर के मध्य में है। यहां पर सुबह से घूमने वालों की कतार लगती है। बड़ी संख्या में यहां पर झाामने वाले आते हैं, लेकिन फुटपाथ कई स्थानों पर उखड़ा होने की वजह से घूमने वालों को असुविधा होती थी। अक्सर लोग पैर में ठोकर लग जाने के कारण गिर पड़ते थे। इसको लेकर काफी दिनों से मांग की जा रही थी कि फुटपाथ सही करा दिया जाए। लॉकडाउन की वजह से काम बंद चल रहे थे, लेकिन अब फुटपाथ का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें