फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में चाय के स्टॉल में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली, मकान भी क्षतिग्रस्त, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। घने कोहरे के बीच सोमवार रात सरिया लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर चाय के स्टॉल में घुस गई। घटना में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, दो लोग घायल हो गए जबकि अन्य कई बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली सरिया लेकर बंगरिया मार्ग से पाली बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी कोहरे के कारण वह अनियंत्रित होकर जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास स्थित एक चाय की स्टॉल में जा घुसी। इस घटना में स्टॉल पर अलाव ताप रहे लोगों में दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रैक्टर दुकान के बगल में बने मकान से टकराकर रुक गया। इस हादसे से मकान में रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को खिंचवा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोहरा और कड़ाके की ठंड में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें