फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योजना से होगा पर्यटन स्थलों का विकास

विज्ञापन
पांडववन में रखे पांडवों के प्रतीक। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्हें संवारने और उनके विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बुुंदेलखंड में मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत एक विधानसभा क्षेत्र के तीन- तीन पर्यटन स्थलों का विकास कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री और सदर विधायक ने पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामरतन कुशवाहा ने पर्यटन स्थलों में जखौरा के पास करकरावल जल प्रपात, तालबेहट की मानसरोवर झील एवं नाराहट के पास झूमरनाथ मंदिर का प्रस्ताव भेजा है। इसमें करकरावल जखौरा गांव से जंगलों के रास्ते होते हुए नदी पर प्राकृतिक झरना है, जो प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है। इसी तरह तालबेहट की मानसरोवर झील तालबेहट के प्राकृतिक सौंदर्य व पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। तालबेहट ब्लॉक में तेरई फाटक अथवा कस्बा बार से लगभग बीस किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक गुफा में स्थित प्राकृतिक शिवलिंग बने हैं। पूर्व में इस गुफा तक रास्ता नहीं होने के कारण ऊंचाई पर स्थित पत्थरों से बांस में कलश बांध कर शिवलिंग को जल अर्पित किया जाता था। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह स्थान बुंदेलखंड के अमरनाथ के रुप में भी जाना जाता है।
इसी तरह महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर पंथ ने भी तीन पर्यटन स्थलों को मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत विकास करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें कस्बा पाली के पास हनुमान मंदिर, मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर दूर नाराहट होते हुए पटना-पारौल के रास्ते पर जंगलों में ऊंची पहाड़ी पर स्थित पांडव वन और पाली से होते हुए ग्राम बंट के पास च्यवन जलप्रपात को चिह्नित किया गया है। इनमें च्यवन आश्रम का जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतरीन उदाहरण है, यहां जिले के अलावा दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। पांडव वन वन स्थली के बारे में मान्यता है कि महाभारतकालीन युग में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय व्यतीत किया था।
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों को पर्यटन विकास के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए इन स्थलों को जीर्णोद्धार, सड़क संपर्क मार्गों का निर्माण, सौर ऊर्जा प्लांट, छायादार शेड, बेंच व पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यहां कुछ समय बिताने के दौरान सुविधाएं मुहैया हो सकें। इन क्षेत्रों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत शासन द्वारा पर्यटन स्थलों का विकास किया जाना है। इसके लिए अभी दोनों विधानसभा क्षेत्रों से तीन-तीन पर्यटन स्थलों का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रत्येक पर्यटन स्थल का विकास पचास- पचास लाख रुपये से किया जाना है। प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिए गए हैं। रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें