फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में युवक के बहा, दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
to drown in river a man, running police
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की देर शाम गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से शहजाद नदी में अचानक पानी बढ़ गया और ललितेश्वरी मंदिर के पास नदी के पुल से निकल रहा एक बाइक सवार बह गया। सूचना पर पुलिस ने गोविंदसागर के गेट बंद कराए गए और रात में ही युवक की तलाश में रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

ऊपरी क्षेत्र में बरसात होने के कारण मंगलवार की शाम को गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ने लगा, जिससे बांध प्रशासन ने बांध के चार गेट शाम साढ़े छह बजे खोल दिए। इससे शहजाद नदी में तेज बहाव के साथ पानी बढ़ने लगा। इससे ललितेश्वरी मंदिर के पास बना पुल डूब गया। मंदिर के पास मौजूद कुछ युवकों ने पुल से निकलने के दौरान एक बाइक सवार युवक के शहजाद नदी में बहने की बात बताई, जिस पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई, नदी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका।
जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी राजा सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना व सदर चौकी इंचार्ज मुलायम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवक के तलाश के लिए रात करीब सवा आठ बजे बांध के गेट बंद कराए और इसके बाद युवक की तलाश में रेस्क्यू किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि युवक की तलाश के लिए बांध के गेट बंद कराए गए हैं, हालांकि युवक कौन है इसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें