ललितपुर। शहर के स्टैंड पर बसों को खड़ा करने के लिए भले ही पर्याप्त स्थान हो, लेकिन अवैध रूप से खड़ी टूरिस्ट व खराब बसें समस्या बनी हुई हैं। इससे नियमित बसों को खड़ा होने तक की जगह नहीं मिल रही है। आड़ी-तिरछी खड़े होने से बसों की निकासी तक नहीं हो पा रही है।
मोहल्ला घुसयाना स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से प्रतिदिन 150 बसों का संचालन होता है। इन बसों के लिए स्टैंड पर पर्याप्त स्थान है, लेकिन यहां अवैध रूप से खड़ी लगभग एक दर्जन टूरिस्ट व इतनी ही खराब बसें परेशानी का सबब बन रही हैं। कई बसें स्थायी रूप से भी खड़ी हैं, जो कई माह से संचालित नहीं हो रही हैं।
इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। बसों के साथ टैक्सी भी अंदर पहुंच रही हैं। मंगलवार सुबह ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मुख्यमार्ग पर अन्य वाहन भी जाम की चपेट में आ गए। आड़ी-तिरछी टैक्सी लगने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
-
बस स्टैंड परिसर में पीछे अवैध रूप से कई बसों के खड़े होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कर बसों का हटवाया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी