फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साढ़े छह करोड़ के पर्यटन विकास कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमझरा घाटी, मड़ावरा व सौंरई किला के कार्याें में अनियमितता पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने अन्य कार्यों की जांच के लिए टीमों का गठन किया था। अब बंदरगुढ़ा, बानपुर किला, बालाबेहट किला, बालाबेहट बस स्टैंड व मड़ावरा किला पर स्ट्रीट लाइट एवं फर्नीचर की जांच के लिए भी दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इन कार्यों की लागत करीब साढ़े छह करोड़ आंकी गई है।
यहां पर्यटन विकास के कई कार्यों को मंजूरी दी गई है। अधिकांश कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपा गया है। इन कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन किया है। बंदरगुढ़ा में एक करोड़ 21 लाख रुपये से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग एवं सोलर लाइट का कार्य होना है, तो मड़ावरा किले पर स्ट्रीट लाइट, फर्नीचर, बाउंड्रीवाल, लैंडस्केपिंग वर्क, स्टोन वर्क आदि एक करोड़ दो लाख रुपये से कराए जाने हैं। बानपुर किला में टॉयलेट निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स, स्टोन बेंच, रोड वर्क, सोलर लाइट, डस्टबिन के कार्य 74 लाख से कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा वहां बस स्टैंड पर टॉयलेट ब्लॉक, स्टोन बेंच आदि का निर्माण दो करोड़ 66 लाख रुपये से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रोहित त्रिपाठी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें