फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बदहाल सड़कों के विरोध में बुंविसे ने बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़कों की मरम्मत के नाम पर की जा रही खानापूर्ति के विरोध में बुंदेलखंड विकास सेना (बुंविसे) ने मानव शृंखला बनाई। आरोप लगाया कि आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए तालाबपुरा की सड़क को काट दिया गया है। इसे कहीं दो से तीन फीट तो कहीं छह से सात फीट तक खोद दिया गया है। काम पूरा होने के बाद सड़क पर महज एक पतली लेयर डाली गई, जो वाहनों के निकलने से खराब हो गई है। अब वाहनों की निकासी से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। यह हाल सीतापाठ से तालाबपुरा होकर तुवन चौराहा से जेल चौराहा तक बना हुआ है। अधूरी सड़कों से उड़ते धूल के गुबार से लोगों को एलर्जी व चर्म रोग की समस्या हो रही है। स्टेट बैंक तिराहे पर अंडरग्राउंड बिजली केबल डालने के लिए खोदी गई सड़क की अब तक ठीक से मरम्मत नहीं की गई है। इस दौरान राजकुमार कुशवाहा, कदीर खान, फूलचंद रजक, प्रेमशंकर गुप्ता, प्रदीप साहू, खुशाल बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर संसाधन केंद्र के सामने फंसा रहा डंपर
सिविल लाइन स्थित नगर संसाधन केंद्र के सामने शनिवार रात गिट्टी से भरा ट्रक फंस गया। खोदाई वाले हिस्से में जाने से गिट्टी धंस गई, जिससे डंपर नहीं निकल सका। इससे नगर संसाधन केंद्र से कर्पूरी ठाकुर मार्ग कई घंटों तक बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें