शनिवार को बीएसए सहित बीईओ व एबीआरसी ने मतदेय स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न मतदेय स्थलों पर शौचालय गंदे पाए गए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय वस्तगुवां का निरीक्षण किया। शौचालय गंदे मिले। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथुराडांग में भी शौचालय गंदे मिले। प्राथमिक विद्यालय कसर मथुरा डांग में बालक-बालिकाओं के शौचालयों की पुताई कराने व रैंप को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय मथुरा डांग में शौचालय को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमराडांग में बालक बालिका के शौचालयों की छपाई कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सह समन्वयकों से मंगलवार को भ्रमण आख्या उपलब्ध कराने को कहा, जिससे कि मतदेय स्थलों पर पाई गई कमियों को दूर कराया जा सके।
.......
इन्होंने किया निरीक्षण
नगर क्षेत्र में एबीआरसी संजय श्रीवास्तव, मड़ावरा में एबीआरसी रमेश व यासीन, जखौरा में आलोक श्रीवास्तव, बार में हेमंत तिवारी, प्रदीप सोनी, महरौनी में खंड शिक्षा अधिकारी आरके पुरोहित व बिरधा में एनएल शर्मा ने मतदेय स्थल देखे।