फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर चोरी रोकी जाए

Wed, 04 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में टैक्स चोरी और बिना प्रपत्रों के दूसरे जिलों से माल आ रहा है तथा जिले से भी टैक्स चोरी कर माल को दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। इससे प्रतिदिन लाखों रुपये की कर चोरी हो रही है।
विज्ञापन


संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर वर्षा सिंह को ज्ञापन देकर कर चोरी पर लगाम कसने की मांग की है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले में कर चोरी का लाखों रुपये का माल आ रहा है, लेकिन वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है। गल्ला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने बताया कि गल्ला मंडी से बिना प्रपत्रों के रोजाना लाखों टन दलहन और अनाज आदि निकल रहा है,
 जिससे व्यापार कर की चोरी कर लाखों रुपये राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जनपद में हो रही टैक्स चोरी को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाने और व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं करने की मांग की है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर दिनेश दिनेश पाल, व्यापारी दीपक जैन, आशीष काव्यांजलि, रामगोपाल ताम्रकार, देवेंद्र, नसीम बाबा, अमित तिवारी, अनिल बाबा, प्रवीन जैन, हरीराम कुशवाहा, लवली शर्मा, नरेंद्र तिवारी, गोविंद संज्ञा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें