फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ग्रामों के कार्यों की कमियां दूर करें

Wed, 10 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में कमियों का निस्तारण करते हुए एक सप्ताह में फिर से कार्यों के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 में डॉ. लोहिया ग्रामों में कराए गए विकास कार्यों तथा नोडल अधिकारियों द्वारा लोहिया ग्रामों के सत्यापन के उपरांत पाई गई कमियों के निराकरण की समीक्षा की। जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने लोहिया ग्रामों में कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

इस दौरान विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 2014-15 के लोहिया गांवों में से पांच गांव असंतृप्त हैं। बताया गया कि माह मार्च 2016 तक सबको संतृप्त कर दिया जाएगा। संपर्क मार्गों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि दो गांव संतृप्त किए जाने हैं। धन की कमी पर जिलाधिकारी ने अवशेष ग्रामों को संतृप्त किए जाने के लिए शासन से धनराशि मांगे जाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीसी रोड के निर्माण की समीक्षा के दौरान आरईएस के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्ष 2014-15 के चार ग्राम शेष हैं, जिन्हें फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। तालाबों के जीर्णोद्धार के अंतर्गत ब्लाक बिरधा में एक तालाब का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को तालाब निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के 21 ग्रामों में 28 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होना था, लेकिन अभी पूरा नहीं हुआ है। वित्त वर्ष 2015-16 के 23 समग्र ग्रामों में से 17 में कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मार्च तक सोलर लाइटें स्थापित कर दी जाएंगी। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 2,572 शौचालयों के निर्माण के सापेक्ष 2,430 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।

बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार तथा हॉट कुक्ड वितरण के अलावा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेश चंद्र मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें