संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने भैलवारा में जनचौपाल लगाई। लोगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर बचाव के उपाय बताया। समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश दिए।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम भैलवारा में आयोजित चौपाल में एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ठगी करते हैं। किसी लोभ लालच में न आएं और कोई कॉल आने पर पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय बचाव के उपाय बताए। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। बैड टच व गुड टच के बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने, शेयर न करने सहित उस पर कोई कमेंट न करने की बात बताई। पुलिस व जनता के बीच दूरियां कम करने के लिए उच्चाधिकारियों व थाना क्षेत्र के सीयूजी नंबरों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने जाखलौन पुलिस के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद आदि मौजूद रहे।