संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्यप्रदेश ले जाई जा रही खाद की 110 बोरी पकड़ी गई। कृषि विभाग ने जांच के बाद खाद विक्रेता समेत मध्यप्रदेश निवासी दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रविवार रात लगभग आठ बजे थाना बालाबेहट पुलिस बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद की बोरी लदी हुई दिखी। पुलिस पकड़ कर थाने लाई। थानाध्यक्ष की सूचना पर कृषि विभाग के कर्मचारी पहुंचे और जांच की। 110 बोरी कृभको यूरिया लदी हुई पाई गई। जिला सागर अंतर्गत आगासौद के इमली मोहल्ला निवासी ट्रैक्टर मालिक सचेंद्र जैन व चालक नीरज कुशवाहा ने बताया कि ललितपुर के ग्राम निवाई निवासी मामा विंद्रावन कुशवाहा के माध्यम से मेसर्स पटेल इंटर प्राइजेज मसौराखुर्द ललितपुर के प्रो. ममता से 340 रुपये प्रति बोरी खाद बिना दस्तावेज के मिली है। दोनों कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। विभाग ने इसे खाद की तस्करी माना है।
पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारतीय की तहरीर पर विक्रेता प्रो. ममता मेसर्स पटेल इंटर प्राइजेज व ट्रैक्टर स्वामी सचेंद्र जैन और चालक नीरज कुशवाहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ी