संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देवगढ़ से ललितपुर होकर टीकमगढ़ मार्ग पर दो जगह जल्द ही चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पर्यटन स्थल देवगढ़ से ललितपुर होकर टीकमगढ़ के लिए राज्यमार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य पहले कर दिया गया है, लेकिन दो स्थानों पर अब भी चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा था। इससे वाहन चालकों को आवागमन में समस्या होती थी।
लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने स्वीकृति देते हुए 22.50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
-
टीकमगढ़ मार्ग पर दो स्थानों पर चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग