फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में घूम रहे ठग
विज्ञापन

कंपनी बाग के पास एक व्यक्ति से जंजीर और अंगूठी ले गया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत पुलिस की वर्दी पहनकर ठग घूम रहे हैं। पुलिस की वर्दी पहने एक बदमाश ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति को सदर कांटे के पास रोका व बोला कि सोना पहनकर आगे मत जाओ, बदमाशों का डर है। उसने जंजीर व अंगूठी उतरवाकर उक्त व्यक्ति से ले ली और चंपत हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन

तुवन विहार कॉलोनी आजादपुरा निवासी छोटेलाल सेंगर दोपहर में बाइक से कसाई मंडी की ओर से सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। वह सदर कांटे के पास पहुंचे तभी पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति स्लेटी रंग की बाइक से आया और उसने छोटेलाल की बाइक को हाथ देकर रोका और कहने लगा कि शहर में लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, तुम ऐसा करो कि जंजीर और अंगूठी उतारकर अंदर रख लो। पुलिस की वर्दी पहने देख छोटेेलाल उसकी बातों में आ गए और उन्होंने जंजीर व अंगूठी उतारकर रुमाल में बंधवा ली और नजर बचाकर अपनी जेब में रख ली। रुमाल छोटेलाल की बाइक की डिग्गी में रख दिया। इसके बाद बोला की जाओ जल्दी निकल जाओ, लुटेरे घूम रहे हैं। इस पर छोटेलाल बाइक स्टार्ट कर वहां से चल दिया, लेकिन शक होने पर पास में ही पेट्रोल पंप पर जाकर डिग्गी खोलकर देखा तो जंजीर और अंगूठी गायब थी। यह देख छोटेलाल के होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाश 70 हजार रुपये का सोना उड़ा ले गया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बदमाश की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें