फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से फुंक रहे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज आने से फुंक रहे उपकरण
विज्ञापन

बानपुर। कस्बा बानपुर के मोहल्ला ढिमरौला में रखा ट्रांसफार्मर हाई वोल्टेज निकाल रहा है, जिससे मोहल्ले वालों विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्हें लगातार किसी अनहोनी का भय सता रहा है। मोहल्लेवासियों ने वोल्टेज सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लगभग 20 दिन पूर्व मोहल्ला ढिमरौला का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे शीघ्र सही करा दिया गया। लेकिन, सही होने के बाद से उक्त ट्रांसफार्मर से अधिक वोल्टेज आ रहा है, जिससे 50 से अधिक लोगों के घरों में टीवी, कूलर, फ्रिज, पंखा, मिक्सी, बल्ब, प्रेस, टूल्लू पंप आदि उपकरण खराब हो गए हैं। सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर से टू फेस की जगह थ्री फेस लाइट आ रही है, जिससे नुकसान हो रहा है। मोहल्लेवालों ने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें